युवराज सिंह दुनिया के बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक हैं. वे एक ऐसे प्लेयर हैं जो कैंसर जैसी बड़ी बीमारी से उबरकर क्रिकेट मैदान में वापिस आये और अपना हुनर फिर से दिखाया। युवराज सिंह ने उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से गुरुवार को मुलाकात की। अनिल बलूनी मुंबई के एक अस्पताल में कैंसर का इलाज करा रहे हैं। युवराज सिंह ने सांसद बलोनी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।अनिल बलूनी जो कि भाजपा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रवक्ता हैं, को कैंसर के शुरुआती चरण में ही उस बीमारी का पता चल गया था, और वो तब से ही अपना इलाज चला रहे हैं। उनसे मुलाकात के दौरान युवराज सिंह ने जो टी शर्ट पहनी हुई थी, उस पर नेवर लुक बैक की प्रेरक पंक्तियां भी लिखी थी। युवराज सिंह ने अनिल बलूनी को उत्साहित करते हुए कैंसर की जटिल परिस्थिति से वे खुद कैसे उभरें, इसके बारे में बताया। युवराज सिंह खुद भी एक कैंसर सर्वाइवर हैं। जिनको इस बीमारी के बारे में २०११ में पता चला था । उनका इलाज अमेरिका से चला था। लेकिन इस बीमारी से जूझने के बाद वे फिर से स्वस्थ होकर क्रिकेट मैदान में वापस लौटे थे। तब से वे अपनी संस्था यूवीकैन के माध्यम से कैंसर मरीजों की मदद करते हैं।
कैंसर से जूझ रहे सासंद बलूनी से मिले युवराज सिंह